फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच सेक्टरों को जलभराव से मुक्ति दिलाएगा 18 किमी लंबा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-76-80 तक करीब 104 करोड़ से नाले का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर 76-80 तक करीब 18.32 किलोमीटर आरसीसी नाले का निर्माण कराने जा रहा है। बरसाती नाले के निर्माण से सेक्टर के लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर भी जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस परियोजना पर 104.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जीएमडीए शहर में बरसाती पानी निकासी के लिए सेक्टरों में ड्रेनेज का निर्माण करा रहा है। इसी के तहत सेक्टर 76-80 तक करीब 18.32 किलोमीटर आरसीसी नाले का निर्माण कराने जा रहा है, जिसमें से छह किलोमीटर लंबा एनएच-48 के किनारे है। परियोजना को 2.5 साल में पूरा करने का लक्ष्य है। अधीक्षण अभियंता सुधीर रंसीवाल ने बताया कि नए सेक्टरों में पानी निवासी के लिए ड्रेनेज लाइनों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी निकासी का पूरा नेटवर्क तैयार होने से जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के अनुसार, इस परियोजना को उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय समिति (एचपीडब्ल्यूपीसी) से मंजूरी मिली हुई है। इसमें से छह किलोमीटर सेक्टर 48 में एनएच-48 के साथ और बाकी 10.78 किलोमीटर सेक्टर-76, 77, 78, 79 और 80 में नाला बनाया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार, नालों के निर्माण और उन्हें जोड़ने का उद्देश्य मानसून के दौरान अतिरिक्त पानी का प्रबंधन करना और नजफगढ़ नाले की ओर मोड़ना है। ये नाले बादशाहपुर से जुड़ जाएंगे, जिससे इन इलाके में जलभराव कम होगा। खेड़की दौला निवासी महाराम यादव ने बताया कि सेक्टरों में पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि सेक्टरों में ड्रेनेज नेटवर्क को बेहतर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें