फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदगी फैलाने वालों पर कसा शिकंजा, 118 चालान कर वसूला सवा लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर ने स्वच्छता अभियान को तेज कर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम ने मार्च महीने में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छापेमारी कर 118 चालान किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से 1.28 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।

निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि शहर को साफ रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है और कोताही बरतने वालों पर कोई ढील नहीं दी जाएगी। स्वच्छता शाखा की टीम ने विभिन्न वार्डों और बाजारों में दबिश देकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले 93 लोगों पर 73 हजार का जुर्माना लगाया। वहीं, खुले में कूड़ा फेंकने वाले 17 लोगों से 51,500 रुपये वसूले गए। इसके अलावा पानी की बर्बादी, अवैध विज्ञापन और मीट की दुकान चलाने वालों पर भी गाज गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने चेतावनी दी है कि अप्रैल से यह अभियान और तेज होगा। यदि चालान के बाद भी कोई दोबारा नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसकी दुकान सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें