फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बिलासपुर में इनोवा व छोटा हाथी की टक्कर में राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इनोवा व टाटा मैजिक की टक्कर में राहगीर की मौत
विज्ञापन

हाईवे पर बिलासपुर में टाटा मैजिक में बैठी आधा दर्जन सवारियां घायल
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर बिलासपुर में पार्क इन होटल के सामने राजस्थान नंबर इनोवा व छोटा हाथी (टाटा मैजिक टैंपू) की टक्कर में सड़क पर पैदल जा रहे राहगीर की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि टाटा मैजिक में बैठी आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पटौदी खंड के गांव छावन निवासी प्रकाशचंद (58) ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर बिलासपुर में स्थित होटल पार्क इन के सामने राजस्थान नंबर अज्ञात इनोवा चालक ने छोटा हाथी (टाटा मैजिक टैंपू) में टक्कर मार दी। जिससे हाईवे पर पैदल जा रहे बिहार के जिला मधुबनी निवासी सोनू कुमार रॉय (23) चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। जबकि टाटा मैजिक में बैठी आधा दर्जन सवारियों को भी चोटें आई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बिलासपुर पुलिस ने प्रकाशचंद की शिकायत पर अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इनोवा व टैंपू को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें