नंबरदार एसोसिएशन की बैठक संपन्न
सोहना। कस्बे की उत्सव वाटिका में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता गुरुग्राम जिला प्रधान नंबरदार आरके खटाना ने की। बैठक में 7 जिलों नूंह, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, झज्जर व रोहतक के नंबरदार शामिल हुए। इसमें हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान जिले सिंह नंबरदार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। नंबरदारों का सोहना पहुंचने पर स्वागत किया गया। बैठक में एसोसिएशन की मजबूती पर जोर दिया गया। इसमें सितंबर माह में करनाल जिले में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। बैठक में नंबरदार शमशेर सिंह, फूल सिंह, धर्मबीर सिंह, सतबीर, टेकचंद, ओमप्रकाश, मंजीत, मोहनलाल, बलराम, रामकुमार, किशन व बबिता समेत अन्य नंबरदार मौजूद रहे। ब्यूरो
राजेंद्र बने कादीपुर बाल्मीकि समाज के प्रधान
गुरुग्राम। सेक्टर-10 कादीपुर बाल्मीकि समाज ने 5 वर्ष के लिए राजेंद्र प्रसाद उजीनवाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना है। बैठक भल्लेराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जल्द ही बाल्मीकि समाज की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधान हजारीलाल, मुनीराम, मोहनलाल, जितेंद्र, प्रवीन, राजकुमार फौजी, समेर सिंह, कमलचंद, सुमित, रोहित, ईश्वरचंद, सतबीर समेत अन्य ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद रहे। ब्यूरो