फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में इस माह के न्यूनतम 171 मरीज आए, 573 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अप्रैल व मई के पहले सप्ताह तक जिस तरीके से रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही थी, उसी तरह से अब संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के सिर्फ 171 मरीज आए तो 573 को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, 5 संक्रमितों की मौत भी हुई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 784 पर पहुंच गया है। इसमें से 528 मरीज पहले से बीमार थे, जबकि 256 मृतकों को पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी।
विज्ञापन

पिछले करीब पखवाड़े भर से एक दिन में आने वाले नए मरीजों के मुकाबले संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। 171 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 79 हजार 427 पर पहुंच गया है, जिसमें से 2554 मरीज जिले में सक्रिय हैं। वहीं, 1 लाख 76 हजार 89 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले के अस्पतालों में 399 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कोविड केयर सेंटर में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही 2145 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 5493 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 1282 ने रैपिड एंटीजन जांच व 4211 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। हालांकि, लंबित जांच रिपोर्ट का आंकड़ा बढ़ गया है और अभी 3058 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें