44.16 करोड़ रुपये की राशि फ्रिज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने साइबर अपराध मामलों में कार्रवाई करते हुए बीते नौ माह में 1,709 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस अवधि में साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों को 29 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वापस लौटाई गई है। साइबर पुलिस ने 44.17 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी गई राशि को होल्ड या रिकवर भी की है। साइबर सिटी में वर्ष 2026 में एक जनवरी से 30 सितंबर तक कुल 33,376 साइबर शिकायतें प्राप्त हुईं।
पुलिस आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम पुलिस ने 1,017 प्राथमिकी दर्ज कीं और 530 मामलों को सुलझाया। साइबर ठगों ने गुरुग्राम से लगभग 166.46 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी दर्ज की गई। पुलिस ने 44,16,57,620 रुपये (44.16 करोड़ से अधिक रुपये) होल्ड/रिकवर कराए गए। पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों को 29,00,97,627 रुपये वापस लौटाए।