प्राइवेट बसों का संचालन होने से यात्रियों का मिलेगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम में 18 रूटों पर निजी बस ऑपरेटर्स को 170 परमिट अलॉट किए हैं। जिले में गुरुग्राम से बल्लभगढ़ रूट पर 30 और गुरुग्राम से पटौदी रूट पर 30 सबसे ज्यादा परमिट मिले हैं। गुरुग्राम के विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन कई रूटों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसें नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में विभिन्न रूटों पर प्राइवेट बसों का संचालन होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेंगी।
18 रूटों पर मिले 170 परमिट:
1. सोहना से गुरुग्राम वाया भोंडसी, रिठोज, दमदमा, खेडला, बादशाहपुर। 02 परमिट
2. पटौदी से कोसली वाया हेलीमंडी, राजपुरा, गुडाना, नूरगढ़, पाहलावास। 20 परमिट
3. फरुखनगर से गुरुग्राम वाया चन्दू पटौदी चौक, भूतेश्वर मंदिर, नागरिक अस्पातल। 02 परमिट
4. गुरुग्राम से फर्रुखनगर वाया वज़ीरपुर। 02 परमिट
5. गुरुग्राम से सोहना चुंगी वाया बादशाहपुर, भोंडसी। 02 परमिट
6. गुरुग्राम से बल्लभगढ वाया सुखराली, केएल मेहता कॉलेज (फरीदाबाद), अजरोंदा। 30 परमिट
7. खांडसा से जनौला वाया वजीरपुर, जमालपुर। 02 परमिट
8. सोहना से सोहना चौक गुरुग्राम वाया धुनेला, अलीपुर, धामरोज, भोंडसी। 02 परमिट
9. डूंडाहेड़ा से सोहना बस स्टैंड वाया गुरुग्राम, बादशाहपुर, भोंडसी, अलीपुर, धामरोज। 04 परमिट
10. गुरुग्राम से जोनियावास वाया फर्रुखनगर। 02 परमिट
11. पटौदी से कोसली वाया कुलाना, रोहडाई मोड़ । 04 परमिट
12. गुरुग्राम से तावडू वाया बादशाहपुर, भोंडसी, सोहना, शिकोहपुर। 02 परमिट
13. गुरुग्राम से पटौदी वाया कादीपुर, हरसरू, वजीरपुर, जमालपुर। 30 परमिट
14. पटौदी से पलवल वाया बिलासपुर, तावडू, सोहना, धतीर। 20 परमिट
15. गुरुग्राम से सोहना वाया इस्लामपुर, बादशाहपुर, भोंडसी, अलीपुर। 28 परमिट
16. फर्रुखनगर से रेवाड़ी वाया मेहचाना जाटोली, हेलीमंडी, पटौदी, खोड़, मौजाबाद। 10 परमिट
17. पटौदी से झज्जर वाया कुलाना, माछरौली, दादनपुर, सिलानी। 04 परमिट
18. गुरुग्राम बस स्टैंड से एआईआईएमएस बाडसा, बादली, वाया चन्दू-बुढेड़ा। 04 परमिट
गुरुग्राम डिपो में रोडवेज बसों की स्थिति
गुरुग्राम बस डिपो में कुल 214 रोडवेज बसें हैं। इनमें छह वॉल्वो बसें, नौ एसी बसें, 20 मिनी बसें, 35 बसें किमी. स्कीम वाली और 114 ऑडनरी बसें शामिल हैं। गुरुग्राम बस अड्डे से चंडीगढ़, कटरा, शिमला, पंचवटी, बैजनाथ, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर, देहरादून, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, खाटूश्याम, जयपुर, अलवर आदि लंबे रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन होता है। वहीं, गुरुग्राम से फरीदाबाद, बल्लभगढ़, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, बहादुरगढ़, सिरसा, भिवानी, जींद, फतेहाबाद जिलों सहित लोकल रूटों पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर, मानेसर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर भी रोडवेज बसें चलती हैं।
कोट
प्रदेश सरकार की ओर से निजी आपरेटर को परमिट देने की अधि सूचना जारी हुई है। परमिट संबंधित आगामी कार्रवाई की जाएगी। नियम पूरे करने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से तय मानक के आधार पर परमिट जारी किया जाएगा। - गजेन्द्र कुमार, आरटीए गुरुग्राम।