फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले बैंक कर्मी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपियों को पंजाब से पकड़ा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त बैंक कर्मी सहित दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। पुलिस अब तक अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में 16 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल, साइबर थाना मानेसर एरिया में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर लगभग 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशानुसार मानेसर साइबर क्राइम थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई विजयपाल, मुख्य सिपाही राकेश कुमार व सिपाही राकेश ने पंजाब में रेड की। टीम ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए पंजाब के तीन जिलों संगरूर, पटियाला व फतेहगढ़ साहिब में रेड की। जिसमें दो आरोपियों को पंजाब से काबू कर लिया । आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) व देवेंद्र सिंह निवासी जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई। इस पुलिस रेड के दौरान पंजाब के थाना भवानीगढ़ जिला संगरूर में तैनात पंजाब पुलिस के होमगार्ड रामपाल सिंह ने सराहनीय कार्य करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ने में गुरुग्राम की पुलिस टीम का सहयोग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें