फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 170 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सीआईए दस की टीम ने बजघेड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पालम विहार में एक घर में बने गोदाम में छापा मारा। जहां पर दरवाजे में ताला लगा हुआ था। पुलिस टीम को भीतर शराब की बोतल का लेबल बदलते हुए लोग नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि न्यू पालम विहार के ई-ब्लाक स्थित एक घर से शराब की तस्करी दूसरे राज्यों में की जाती है। इसके बाद टीम बनाकर यहां छापा मारा गया। ताला तोड़कर मकान में जांच की गई तो यहां 170 पेटी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही यहां से अन्य सामान भी बरामद किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह मकान राम लीला ग्राउंड निवासी नरेंद्र का है। नरेंद्र ने बताया कि उसने प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से यह मकान दिसंबर 2023 में दस हजार रुपये महीने की दर से किराये पर दिल्ली के कुतबपुर निवासी रोहन को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें