गुरुग्राम। जिले के यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।गुरुग्राम एंड्योरेंस चैंपियनशिप (बॉयज़ एंड गर्ल्स) में यूरो इंटरनेशनल स्कूल के स्केटर्स चिराग, मंजीत, अक्षिता और कुशांक ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कियान और हेमिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनन, नक्ष, आर्यवीर, अथर्व और पियंश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
यूरो इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल एथलेटिक प्रतियोगिता में 4 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा गौर ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद