फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1656 लोगों को लगा जिले में कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के खिलाफ शुरू हुई जंग में टीकाकरण की प्रक्रिया अहम मानी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में 1656 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को जिले में 2250 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य था।
विज्ञापन

शनिवार को 60 साल से ऊपर के 786 लोगों को टीके लगे जबकि पहले से बीमार 45-59 साल के 493 लोगों को टीके लगे। वहीं, 294 स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन हुआ। जबकि 83 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए। अब जिले के आधा दर्जन निजी अस्पतालों में रोजाना 12 घंटे टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है, जिसको देखते हुए आगामी दिनों में टीकाकरण कराने वालों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
1 लाख 33592 को लग चुका है टीका
जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ ही टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम सबसे ऊपर है। गुरुग्राम में अब तक प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक 1 लाख 33 हजार 592 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं, टीकाकरण के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है और यहां पर 1 लाख 4160 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के कुल मरीजों की संख्या के मामले में भी गुरुग्राम प्रदेश में पहले पायदान पर है। टीकाकरण के मामले में नूंह सबसे निचले पायदान पर है, जहां सबसे कम अब तक 11224 लोगों को ही टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें