तीन सेक्टरों के पार्कों में लाइट लगाने का काम शुरू
गुरुग्राम। नए गुरुग्राम के सेक्टर-27, 28 व 42 के सभी पार्कों में लाइट लगाने के कार्य निगम की ओर से शुरू कर दिए गए हैं। लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ वार्ड-34 के पार्षद आरएस राठी ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान दर्जनों सेक्टरवासी, नगर निगम के एसडीओ राजेंद्र यादव, जेई आशीष हुड्डा भी मौजूद रहे।
पार्षद आरएस राठी ने जानकारी दी कि वह लंबे समय से अपने क्षेत्र में आने वाले सेक्टरों के सभी पार्कों में लाइट लगवाने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए बजट तैयार कर टेंडर पहले ही पास हो चुका था। मंगलवार से पार्कों में लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। सेक्टर-27 में 7 पार्क, सेक्टर-28 में 1 व सेक्टर-42 में 3 पार्कों में लाइट लगाने का काम किया जाएगा। स्थानीय निवासी पार्कों में लाइट व्यवस्था न होने के विषय में लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। इस दौरान आरडब्ल्यूए के उप-प्रधान महेंद्र यादव, महासचिव जीडी त्यागी, निवासी मदन बिंजोला, राजेश खगनवाल, एचएन हांडा, राजेंद्र ग्रोवर, एसके मेहरा मौजूद थे।