फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में रैकिंग सुधारने के लिए तैयारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने की तैयारी की
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सर्वप्रथम उसकी रणनीति है कि शहर में किसी भी स्थान पर कूड़ा पड़ा हुआ दिखाई न दे। इसके लिए कई प्रकार के कूड़ेदान लगवाएगा। सड़कों को मलबामुक्त करेगा। वहीं सभी आवश्यक स्थानों पर यूरिनल्स ब्लॉक का निर्माण कराएगा।
जनवरी में होने वाले सर्वेक्षण के दौरान इलाके को साफ सुंदर दिखाने के लिए निगम ने कई स्तर पर कदम उठाने का निर्णय लिया है। मेयर मधु आजाद के अनुसार, शहर को साफ रखने और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस सिलसिले में विभिन्न स्तरों के माध्यम से लोगों तक दस्तक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने बताया कि शहर में उन सभी स्थानों पर दो तरह के कूड़ेदान की व्यवस्था की जाएगी, जहां पर कूड़ा डाला जाता है। इनमें से कुछ स्थानों पर भूमिगत डस्टबिन लगाए जाएंगे। ये जमीन से कुछ ऊपर होंगे और उनको मशीन से उठाकर कूड़े से खाली किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों की नियमित सफाई कराई जाएगी। बड़ी सड़कों की मशीन से सफाई होगी, जबकि छोटी सड़कों एवं गलियों की कर्मचारी सफाई करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार गुरुग्राम स्वच्छ सर्वेक्षण में शुरुआती 50 स्थानों में रहेगा। वर्तमान वर्ष के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण में गुरुग्राम नगर निगम की रैंकिंग 105 आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें