फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में पार्थ जैन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
50 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में पार्थ जैन ने मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को सेक्टर-46 स्थित मानव इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन लड़कों के मुकाबलों में 50 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में हैरीटेज स्कूल ने पार्थ जैन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बुधवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में शहर के कई बड़े स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। एईओ जगदीश अहलावत के मुताबिक पहले दिन 50 मीटर फ्री स्टाइल मुकाबले में पार्थ जैन के अलावा सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल का समर भारद्वाज दूसरे और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल का अर्चित चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 100 व 200 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में मानव रचना स्कूल के ईश ने बाजी मार स्कूल का नाम रोशन किया। इसी प्रकार 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मुकाबदे में सोहम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मुकाबले में आर्यन विजेता रहा।
विज्ञापन

---शुभम---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें