फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बसों में तैयार हुआ मिनी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमित मरीजों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 25 रोडवेज बसों को चलता-फिरता मिनी अस्पताल बनवाया जा रहा है। जोकि गुरुग्राम के बेहरामपुर स्थित एचआरईसी में तैयार किए जा रहे हैं। 25 बसों में से 16 बसों को तैयार किया जा चुका है, जबकि अन्य बसों में एसी लगाने का कार्य बचा हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रविवार को सभी बसों को तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इन बसों को शुक्रवार को ही तैयार करने का लक्ष्य था। लेकिन लॉकडाउन के कारण जरूरत का सामान जल्दी नहीं मिल पाता। जिला प्रशासन के माध्यम से उक्त सामान की व्यवस्था करनी पड़ती है। जिस कारण बसों को मिनी अस्पताल के तौर पर तब्दील करने में समय लग रहा है। मिनी अस्पताल बनाए गए इन बसों को एक जगह खड़ा करने पर लगातार स्टार्ट नहीं रखा जा सकता। क्योंकि खड़ी बसें स्टार्ट रहेंगी, तो इनमें इलाज करवा रहे मरीजों को परेशानी होगी। वहीं बस का इंजन बंद होने के साथ ही एसी बंद हो जाएंगे। ऐसे में इन बसों में घरों या कार्यालयों में लगाए जाने वाले एसी को सेट करने के साथ ही बिजली सप्लाई के लिए वायरिंग भी की जा रही है। ताकि जहां पर यह बसें खड़ी हों, वहां पर बिजली या जनरेटर की व्यवस्था करके इन बसों में बिजली की सप्लाई देकर एसी सहित अन्य उपकरणों का चलाया जा सके। एचआरईसी सेे एक अधिकारी ने बताया कि बसों में दिन-रात कार्य किया जा रहा हैै। एचआरईसी की ओर से ही पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें