फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुल्तानपुर में बन रहीं चार अवैध कॉलोनियों में 16 भवन ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने बिना अनुमति निर्माण करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग ने सोमवार को राजस्व गांव सुल्तानपुर में 21 एकड़ में बनाई जा रहीं चार अवैध कॉलोनियों में किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वह बिना अनुमति निर्माण नहीं करें, अगर किया तो मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

डीटीपी विभाग को सूचना मिल रही थी कि सुल्तानपुर क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से कॉलोनियों बनाने का काम कर रहे हैं। जांच में शिकायत सही पाई गई। सोमवार को विभाग की टीम डीटीपी सुमित मलिक के साथ स्थानीय पुलिस बल को लेकर क्षेत्र में पहुंच गई। यहां पर चारों अवैध कॉलोनियों में 16 निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। 38 डीपीसी स्तर तक के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। 12 बाउंड्रीवॉल और सड़कों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों को अधिकारियों ने बताया कि वह अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदकर अपना पैसा न फंसाएं। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के एसडीई राकेश यादव मौजूद थे। साथ ही डीटीपी विभाग के जेई नवीन आदि अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें