फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेवा सेतु में 156 लोगों को मिली सरकारी सेवाएं, एक छत के नीचे पहुंचे 36 विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
- समाज कल्याण विभाग ने मौके पर बनाईं 45 पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं का 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
विज्ञापन

- प्रॉपर्टी आईडी, पानी-सीवर से जुड़ी 50 से अधिक समस्याओं का हुआ समाधान, छह हैप्पी कार्ड भी बने
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए नगर निगम गुरुग्राम ने सेक्टर-4 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सेवा सेतु अभियान आयोजित किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए गए शिविर में 36 विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 156 लोगों ने लाभ लिया। नगर निगम से जुड़ी सेवाओं के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 50 से अधिक लोगों की प्रॉपर्टी आईडी, पानी और सीवरेज से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने मौके पर 45 पेंशन बनाईं। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का 100 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
मौके पर मिलीं सेवाएं-
शिविर में पात्र लोगों को मौके पर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हरियाणा रोडवेज की ओर से छह लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए गए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और सेवाओं की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों ने लगाए स्टॉल-
शिविर में संपत्ति कर, स्वास्थ्य, नगर नियोजन, ई-हेल्थ सेंटर, एमएसएमई, कृषि, महिला विकास निगम, पशुपालन, बागवानी, आयुष और रोजगार कार्यालय समेत विभिन्न विभाग शामिल रहे। परिवार पहचान पत्र, सीआरआईडी, बिजली, बैंकिंग और सौर ऊर्जा से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। आईसीआईसीआई बैंक और यूनियन बैंक ने बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें