प्रदूषण फैलाने वाली 12 फैक्ट्रियां सील
गुरुग्राम। प्रदूषण स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंचता देख राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बोर्ड अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बजघेड़ा में अवैध तौर पर चल रही 12 फैक्ट्रियां सील कीं। इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन भी कटवाए गए। ये काफी मात्रा में प्रदूषण फैला रही थी।
बोर्ड के गुरुग्राम कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, उनको सूचना मिली थी कि बजघेड़ा में अवैध तौर पर कुछ फैक्ट्रियां चल रही हैं। सूचना के तहत बोर्ड की एक टीम ने बजघेड़ा में छापामारी की और अवैध तौर चल रही फैक्ट्री सील की। बोर्ड की टीम के साथ विद्युत निगम की टीम भी मौजूद थी।
बोर्ड के गुरुग्राम कार्यालय के प्रमुख कुलदीप सिंह ने बताया कि यह फैक्टरी गत वर्ष सील की गई थी, लेकिन सील खोल कर उन्हें दोबारा चलाना आरंभ कर दिया गया था। सील खोलने के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी जाएगी।