2500 साइकल व रिक्शा में लगाए रिफ्लेक्टर
धुंध से बचाव के लिए मारुति सुजुकी कंपनी की ओर से चलाया गया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। शहर कोहरे की चादर में ढक रहा है। इससे होने वाले हादसों से बचाव के लिए सेेक्टर-18 स्थित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कर्मियों द्वारा साइकिल व रिक्शा पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन भी अभियान जारी रखते हुए अब तक कर्मचारियों ने 2500 साइकिल व रिक्शा में रिफ्लेक्टर लगाने का काम पूरा कर लिया है।
मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू ने बताया कि रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शनिवार को शुरू हुआ था, जिसमें उद्योग विहार फेस-2,3 व 4 में दर्जनों मारुति कंपनी के कर्मियों ने अलग-अलग जगहों, चौराहों, साइकिल स्टेंड, कंपनियों के बाहर श्रमिकों की खड़ी साइकिल पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया। गारमेंट की कंपनियों में रविवार व सोमवार को करीब 2500 साइकिलों व रिक्शा में रिफ्लेक्टर लगाए। साइकिल में छह रिफ्लेक्टर लगाए हैं, जिनमें आगे की तरफ सफेद, साइडों में 4 पिले रंग के और पीछे की तरफ लाल रंग का रिफ्लेक्टर लगाया है। इसी प्रकार रिक्शा में भी छह रिफ्लेक्टर लगाए हैं। जिससे कोहरे में सड़कों पर चल रही साइकिल व रिक्शा का दूर से ही पता चल सके और पूरी तरह सुरक्षित रहें। इस मौके पर मनोज अग्रवाल, नरेश कुमार, जोगेश्वर साहू, मनीष पंडित, विशाल जोशी, अनिल धनखड़, नेहा हुड्डा, बिजेंद्र सिंह, आलोक, सतीश, विनोद, प्रवेश, रामनिवास, नवीन, बिजेंद्र इत्यादि मारुति कर्मी शामिल रहे।