फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी प्रबंधक से 37 लाख रुपये लूट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी प्रबंधक से 37 लाख रुपये लूट का मामला
विज्ञापन

---------------
आरोपियों को पनाह देने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साउथ सिटी-1 में उर्वशी गैस एजेंसी के प्रबंधक से 37 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक और अपराधी को दिल्ली के कंझावला से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को अपने घर पनाह दी थी। आरोपी की पहचान गांव कुतुबगढ़ दिल्ली निवासी सचिन उर्फ छोटा के रूप में हुई।
बता दें कि उर्वशी गैस एजेंसी प्रबंधक 26 नवंबर को एजेंसी के 37 लाख रुपये बैंक में जमा करवाने जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-39 ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली के गांव कुतुबगढ़ जाकर छिपे थे।
विज्ञापन

--------
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार श्याम इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि उन्होंने राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। यह प्रॉपर्टी उन्होंने मैसर्स अग्रनेट डेवलेपर्स के निदेशक गुरनाम सिंह, अरविन्द्र सिंह, सतबीर सिंह सहित धर्मपुर निवासी लक्ष्मी, मोनू, संदीप से खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी में आरोपियों ने उनके साथ 6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा पुलिस को दी शिकायत में अमित मलिक ने कहा कि उन्होंने एक बिल्डर को फ्लैट के लिए 8 लाख रुपये दिए थे। रुपये लेने के बाद भी बिल्डर ने उन्हें फ्लैट नहीं दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रदीप, सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, उद्योग विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में रेडिकल माइन्ड टैकनोलॉजी के रतन कुमावत ने कहा कि उन्होंने नब सराय साकेत दिल्ली निवसी अमन चौधरी से विदेश जाने के लिए टिकट बुक करवाई थी। इसके लिए उन्होंने 5.44 लाख रुपये का भुगतान भी किया था, लेकिन आरोपी ने रुपये लेने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं दी।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को दी शिकायत में विष्णु गार्डन निवासी स्वाति दास ने कहा कि वह पीएनबी बैंक के एटीमए से रुपये निकालने गई थी। अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर 15 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए।
------पवन सेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें