डाकखाने में शुरू हुई गंगाजल बेचने की योजना तोड़ रही दम
- सावन माह शुरू होने के बाद भी डाकखानों में नहीं है गंगाजल
कृष्ण कुमार
गुरुग्राम। केंद्र सरकार द्वारा डाकखाने में शुरू की गई गंगाजल बेचने की योजना अब शहर के डाकखाने में दम तोड़ती नजर आ रही है। सावन माह शुरू होने के बाद भी डाकखाने में पिछले एक माह से गंगाजल नहीं है। इस कारण डाकखाने से गंगाजल खरीदने आने वाले लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।
12 जून 2016 को केंद्र सरकार ने मां गंगा के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था को देखते हुए गंगाजल को डाक के माध्यम से घर-घर पहुंचाने की योजना शुरू की थी। मगर मांग के अनुरूप आपूर्ति कम होने के कारण अब भारतीय डाक विभाग हांफने लगा है। यह सेवा उन लोगों के लिए शुरू की गई थी, जो हरिद्वार, कांशी व ऋषिकेश नहीं पहुंच सकते। लेकिन शहर के डाकखाने में पिछले एक माह से गंगाजल का स्टॉक ही नहीं है। मुख्य डाकघर के अलावा उद्योग विहार पोस्ट ऑफिस में भी स्टॉक समाप्त हो चुका है। ऐसे में लोगों को गंगाजल लेने के लिए दो चार होना पड़ रहा है। जबकि डीटी मॉल के पोस्ट ऑफिस में सिर्फ 200 मिलीलीटर की आधा दर्जन बोतलें मौजूद है।
यह है कीमत
200 मिली ऱ् 10 रुपये
500 मिली ऱ् 15 रुपये
कोट
डाकखाने में गंगाजल मिल रहा है। स्टॉक समाप्त नहीं हुए हैं, कई बार आर्डर करने व आर्डर आने में देरी हो जाती है।
-एसके भारद्वाज, अधीक्षक, पोस्ट ऑफिस, गुरुग्राम