फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर में रोजाना 150 वाहनों के हो रहे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। बादशाहपुर में रोजाना 150 से अधिक वाहनों का पंजीकरण हो रहा है। इसके चलते शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में तहसील में 1,56,607 वाहनों के पंजीकरण किए जा चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सफर करना रोजमर्रा की चुनौती बन चुका है। यातायात का यह दबाव केवल उन वाहनों का नहीं है जिनका बादशाहपुर में पंजीकरण हुआ हैं, बल्कि बाहरी वाहन भी इस भार को और बढ़ा रहे हैं। सुबह और शाम के व्यस्त घंटों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बादशाहपुर संजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार कर रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें