फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में 15 वर्षीय किशोरी की मौत, खेतों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजनों ने रातभर तलाश की, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव निबोट में मंगलवार रात 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेतों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी की पहचान आरुषि के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ निबोट गांव में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उसके माता-पिता रोज की तरह मजदूरी करने गए थे। शाम को घर लौटने पर आरुषि नहीं मिली। इसके बाद परिजनों और परिचितों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह परिजन फिर उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान गांव की चौकी के पीछे खेतों में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सुखपाल और निबोट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें