गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए 12 व 13 अक्तूबर को पेंशन अदालत लगेगी। यह कॉन्फ्रेंस हॉल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह साढ़े 10:30 बजे से शाम चार बजे तक होगी। कोषाधिकारी नैंसी यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारी अपनी पेंशन समस्याओं के समाधान हेतु आएं। पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। संवाद