फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ी करेंगे प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
18 से 21 मार्च तक रोहतक में आयोजित होगी चार दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें 10 पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। अब यह चयनित खिलाड़ी रोहतक में 18 से 21 मार्च तक होने वाली चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों पर प्रहार करेंगे। पुरुष वर्ग के 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में यशबीर, 50 से 55 में जीशान, 55 से 60 में मोहित, 60 से 65 में प्रिंस, 65 से 70 में मानस्वी, 70 से 75 में कुणाल, 75 से 80 में हिमांशु, 80 से 85 में लकी, 85 से 90 में अंशुल और 90 से अधिक भारवर्ग में युग का चयन हुआ है।
विज्ञापन


महिला वर्ग के 48 से 51 किलोग्राम बार वर्ग में कशिश मलिक, 54 से 57 में कंचन यादव, 57 से 60 में कंचन कुमारी, 60 से 65 में वंशिका और 70 से 75 में कोमल चयनित हुईं। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।पुरुष टीम के प्रशिक्षक संदीप खेरवाल है। वहीं महिला टीम के लिए प्रशिक्षक मनोज कुमार शर्मा को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें