फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर और फर्रुखनगर में बनेंगे 15 नए फीडर, बिजली व्यवस्था होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने में पूरा होगा काम, जून तक 100 केवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर कर दिया जाएगा चालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आने वाले दिनों में मानेसर के उद्योग समूहों को बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। जून तक 100 केवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जाएगा और पांच से छह महीने में 15 नए फीडर यहां लगाए जाने हैं। इससे करीब 3200 कंपनियों को लाभ मिलेगा।
बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि मानेसर के ट्रांसपोर्ट हब में 100 केवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर से बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। नए फीडरों पर 7.9 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। ओवरलोडेड फीडर का लोड नए फीडरों पर स्थानांतरित किया जाएगा। मानेसर में 10 फीडरों के अलावा फर्रुखनगर में पांच नए फीडर लगाए जाएंगे। यह कार्य छह माह में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन



जून तक चालू हो जाएगा नया पावर सबस्टेशन
मानेसर के उद्यमियों के लिए बन रहे ट्रांसपोर्ट हब में एचवीपीएन द्वारा दो नए पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इसमें 100 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर जून तक चालू कर दिया जाएगा। दूसरा ट्रांसफार्मर भी 100 एमवीए क्षमता का होगा। इससे यहां के उद्योग जगत को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।

आईएमटी मानेसर में डबल सर्किट लाइन की बढ़ेगी ऊंचाई
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा आईएमटी मानेसर में डबल सर्किट लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मानेसर डिवीजन के कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) द्वारा 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-1, आईएमटी मानेसर से 66 केवी सेक्टर-4 आईएमटी लाइन तक 66 केवी डबल सर्किट लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया जाना है। डबल सर्किट लाइन की ऊंचाई बढ़ाने की मांग पिछले दिनों आईएमटी मानेसर के उद्यमियों ने ही की थी। डबल सर्किट लाइन का यह फायदा है कि अगर एक सर्किट में बिजली नहीं हो तो दूसरे सर्किट से बिजली दी जा सकती है। लाइन नीची होने के कारण दिक्कत आ रही थी। इसकी ऊंचाई बढ़ाने से उद्यमियों की परेशानी दूर होगी।

20 और 21 अप्रैल को होगा शट डाउन
डबल सर्किट लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य शनिवार 20 अप्रैल को सुबह पांच बजे से रविवार 21 अप्रैल को शाम छह बजे तक किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए एचवीपीएन द्वारा शटडाउन लिया जाएगा। जिसके कारण 66 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-4 और सेक्टर-8 और आईएमटी मानेसर से निकलने वाले 11 केवी फीडरों पर बारी-बारी से रोटेशनल कट लगाया जाएगा। इस अवधि के दौरान सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-8 आईएमटी मानेसर के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य संपन्न होने के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

-

अधिकारी ने कहा
मानेसर में उद्योगों के साथ नए आवासीय सेक्टरों को भी नए फीडरों और सब स्टेशन का लाभ मिलेगा। अगले छह महीने में नए फीडरों का कार्य पूरा किया जाना है। पुराने ओवरलोडेड फीडरों का लोड बांट कर नए फीडर लगाए जा रहे हैं। इसका लाभ मानेसर के उद्योगों के साथ नए आवासीय सेक्टरों को भी मिलेगा- सतीश कुमार, कार्यकारी अभियंता मानेसर डिविजन डीएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें