फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नए कोरोना मरीज मिले, 28 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को 15 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 28 स्वस्थ भी हुए। राहत की बात है कि शनिवार को एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। जिले में अब तक 355 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 58332 मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 57630 स्वस्थ हो चुके हैं। नए आंकड़ों के साथ जिले में अब 347 कोरोना सक्रिय मरीज बचे हैं।
विज्ञापन

इनमें से 31 सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। वहीं 4 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। बीते 24 घंटों के भीतर 3032 जांच की गई। जिनमें से 2857 कोरोना जांच आरटी पीसीआर के माध्यम से हुई। वहीं 175 जांच रेपिड एंटीजन किट के माध्यम से हुई। हालांकि, 2180 कोरोना जांचों का परिणाम आना बाकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें