फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 146 आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब व मादक पदार्थ भी बरामद किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑपरेशन आक्रमण के तहत रविवार को गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की। पुलिस ने 55 बेल जंपर सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस दौरान ब्लैक फिल्म वाहनों के 50 चालान, ट्रिपल राइडिंग सवारी के 197 चालान, गलत लेन में वाहन चलाने पर 620 चालकों के चालान किए गए। भारी मात्रा में शराब व मादक पदार्थ भी बरामद किए। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्तों की देखरेख में रविवार को अपराध शाखाओं, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों सहित गुरुग्राम पुलिस की 210 टीमों को तैनात किया गया। विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस के कुल 972 पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। रविवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 146 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ संबंधित थानों में 71 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने डकैती करने के मामले में एक आरोपी, छीनाझपटी करने के मामले में तीन आरोपियों, सेंधमारी करने के मामले में एक आरोपी, वाहन चोरी करने वाले चार आरोपियों को और अन्य मामलों में 30 आरोपी गिरफ्तार किए। वहीं, गुमशुदा हुए एक व्यक्ति को ढूंढा। ऑपेरशन आक्रमण के दौरान पुलिस टीमों ने 691 बोतलें देसी शराब, 111.5 बोतलें अंग्रेजी शराब व 326 बोतलें बियर पकड़ी। वहीं, 1.718 किलोग्राम गांजा, 13.25 ग्राम एमडीएमए, तीन पिस्टल, तीन कारतूस, एक बाइक और 16,080 रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

वर्जन
अपराधियों पर शिकंजा कसने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया है। इस अभियान के तहत जिले में अपराध पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में भी अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें