फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 145 केंद्रों में सीईटी देंगे 1.45 लाख अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी और पुलिस कमिश्नर ने शटल बस पिकअप प्वाइंट, परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी 2025) के लिए गुरुग्राम जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी अजय कुमार और पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने शुक्रवार शाम शहर में बनाए गए शटल बस पिकअप प्वाइंट, परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। 145 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें करीब 1.45 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे।



डीसी ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सामग्री को राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 स्थित स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के साथ 145 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिले में धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में भीड़ एकत्रित नहीं हो सकेगी और फोटोकॉपी जैसी गतिविधियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन






परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में होगी
पहली शिफ्ट सुबह 10 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:15 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 45 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश समय 7:30 से 9:15 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 12:45 से 2:30 बजे तक रहेगा। समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।




हर सत्र के लिए 135 बसें लगाई गईं
गुरुग्राम से फरीदाबाद के परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले लगभग 7800 परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने छह प्रमुख स्थानों से नि:शुल्क बस सेवा शुरू की है।
ये हैं गुरुग्राम बस स्टैंड, पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर, आईएमटी चौक मानेसर और सेक्टर-52 जीएमडीए बस स्टैंड। शनिवार और रविवार को पहले सत्र के लिए सुबह 4 बजे से 5:30 बजे तक और दूसरे सत्र के लिए 9 बजे से 10:30 बजे तक बसें रवाना होंगी। हर सत्र के लिए 135 बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, नूंह और रेवाड़ी जिलों से गुरुग्राम आने वाले परीक्षार्थियों के लिए आईएमटी चौक मानेसर, एसजीटी यूनिवर्सिटी बुढ़ेड़ा, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, राजीव चौक पार्किंग और सेक्टर-29 लेजर वैली से शटल बस सेवाएं दी जाएंगी। कुल 35 रूट बनाए गए हैं जिनसे सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है।

सीईटी के लिए 100 बसें लगाई गईं



गुरुग्राम डिपो द्वारा सीईटी के लिए 100 बसें लगाई गई हैं, जबकि 40 बसें रिजर्व में रखी गई हैं। इस कारण शनिवार और रविवार को कुछ लंबी दूरी की रोडवेज बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बस अड्डे पर आने से पहले पूछताछ केंद्र से जानकारी जरूर ले लें।




पेन परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे
परीक्षा में पेन, पेपर या निजी स्टेशनरी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पेन परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। मोबाइल, घड़ी, ब्लूटूथ, कैमरा, पर्स, बेल्ट, गहने आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को रंगीन प्रिंट वाला एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन





हेल्प डेस्क बनाई गईं
परीक्षार्थियों की सहायता के लिए गुरुग्राम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन (मिलेनियम सिटी सेंटर), इफको चौक और राजीव चौक पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। वहीं लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जो परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी देगा और समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें