फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी दो अलग-अलग टीमों ने की। इस दौरान कई दुकानों पर कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी के उप निरीक्षक सुनील कुमार के अनुसार लंबे समय से शहर के न्यू बृजवासी मिष्ठान भंडार पर मिलावटी मिठाइयां बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान के साथ टीम ने दुकान पर छापेमारी की, जहां दुकान संचालक दिनेश राजपूत ने लाइसेंस पेश नहीं किया। निरीक्षण के दौरान 50 किलोग्राम रसगुल्ला, 100 किलोग्राम खोवा और 150 किलोग्राम घेवर समेत अन्य मिठाइयों के दो-दो सैंपल लिए गए और प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की दूसरी टीम ने सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में सोहना रोड स्थित नितेश ट्रेडिंग कंपनी की जांच की। यहां दुकान संचालक नितेश एफएसएसएआई का लाइसेंस पेश नहीं कर सके। टीम ने 1320 लीटर सरसों का तेल, 625 किलोग्राम खांड और 850 किलोग्राम बूरा बरामद किया और इसके 12 सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लैब भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें