फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनडीए में 14,213 और सीडीएस में 4003 छात्रों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं सीडीएस और एनडीए की परीक्षाएं
विज्ञापन

नंबर गेम-34 केंद्रों पर हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सीडीएस और एनडीए की लिखित परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में 34 केंद्र बनाए गए थे। प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं।

जिला परीक्षा नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि एनडीए की परीक्षा दो सत्रों और सीडीएस की परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। अधिकारियों और पुलिस की टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए के गणित विषय की सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई परीक्षा में 9,097 में से 7,141 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक हुए जनरल एबिलिटी टेस्ट में 7,072 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं सीडीएस के अंग्रेजी विषय की सुबह 9 से 11 बजे तक हुई परीक्षा में 2,799 में से 1,682 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जनरल नॉलेज की परीक्षा में 1,667 और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स में 654 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। तीनों सत्रों में कुल 4,003 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें