फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 14 स्कूलों ने अब तक अपडेट नहीं कराया डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने वन स्कूल पोर्टल पर स्कूलों का डाटा अपडेट करने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का डाटा वन स्कूल पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय की ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज करना अनिवार्य है। विभाग ने लंबित जानकारी जल्द भरने के आदेश दिए हैं।
जिले की बात करें तो यहां कुल 365 सरकारी प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से 351 स्कूलों ने अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर दी है। जिले में 168 स्वतंत्र प्राथमिक विद्यालय हैं, जबकि 183 स्कूल अन्य विद्यालयों के साथ संचालित हो रहे हैं। अभी 14 स्कूल ऐसे हैं जिनकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के ऐसे सरकारी प्राथमिक विद्यालय जो पूरी तरह स्वतंत्र रूप से संचालित हो रहे हैं, उन्हें पोर्टल पर इंडिपेंडेंट स्कूल के रूप में अपडेट करना होगा। वहीं, जो प्राथमिक विद्यालय किसी मिडिल, हाई या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ एक ही भवन या परिसर में चल रहे हैं, उन्हें अटैच्ड स्कूल के रूप में दर्ज करना होगा। इसके लिए स्कूलों को अपने लॉंगिन के माध्यम से जानकारी अपडेट करनी होगी। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौन-कौन से प्राथमिक विद्यालय स्वतंत्र रूप से संचालित हो रहे हैं और कौन से अन्य स्कूलों के साथ सह-स्थित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें