फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14,288 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टीकाकरण की रफ्तार को काफी तेज कर दिया गया है। अब सप्ताह में दो दिन महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत व्यापक तौर पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को जिले में 14,288 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जबकि 14 हजार लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को महाअभियान के पहले दिन 15,036 लोगों को टीका लगाया गया था। ऐसे में महज दो दिनों में ही 29,324 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी महज दो दिनों में 30 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया था। बुधवार को जिले में टीकाकरण के लिए 184 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 60 साल से ऊपर के 6771 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से शासकीय अस्पतालों में 5870 व निजी केंद्रों पर 901 लोगों को टीका लगा। वहीं पहले से बीमार 45-59 साल के 6264 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसमें शासकीय अस्पतालों में 5648 व निजी केंद्रों पर 616 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं, 590 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जिसमें 358 को शासकीय व 232 ने निजी केंद्रों पर टीका लगवाया। बुधवार को 663 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इनमें से 506 को शासकीय व 157 को निजी केंद्रों पर वैक्सीन की डोज दी गई।
दो लाख लोगों को टीका लगाने वाला पहला जिला
गुरुग्राम प्रदेश का इकलौता जिला है जहां 2 लाख 8 हजार 228 लोगों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है। यहां 1 लाख 58 हजार 593 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें