फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

679 लोगों के प्लाज्मा से 1292 संक्रमित हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 679 लोगों के प्लाज्मा दान करने से अब तक 1292 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से संक्रमित मरीजों के लिए सहयोग की अपील की है। उपायुक्त ने इच्छुक लोगों को हेल्पलाइन नंबर 7011710570 पर संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि प्लाज्मा डोनेट करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जिला प्रशासन और रोटरी ब्लड बैंक की ओर से मेडल, प्रशंसा पत्र के साथ वॉरियर शील्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इस कार्य में कैनविन फाउंडेशन का भी सहयोग मिल रहा है। प्लाज्मा लेने से पहले व्यक्ति के स्वास्थ्य की सभी रिपोर्ट सही आने के बाद ही उसका प्लाज्मा लिया जाता है।
प्लाजमा दान करने वाले व्यक्ति को रोटरी ब्लड बैंक की ओर से एक कार्ड बनाकर भी दिया जाता है। जिसका वे एक साल के अंदर जरूरत पड़ने पर प्रयोग कर सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. महिमा ने बताया कि प्लाज्मा डोनेट करने के लिए व्यक्ति की आयु 18 से 60 साल के बीच होनी अनिवार्य है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के उपरांत 14 दिन के बाद प्लाज्मा दान किया जा सकता है। वे महिलाएं प्लाज्मा दान कर सकती हैं, जो कभी मां नहीं बनीं या जिसका कभी गर्भपात नहीं हुआ हो। पुरुषों में मधुमेह रोगी हैं, तो उनका ब्लड शुगर नियंत्रित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें