फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब मिलेगा खिलाड़ियों को दीपावली का तोहफा : वशिष्ठ गोयल

Mon, 05 Nov 2018 11:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली और उद्घाटन करके लोगों को तोहफा देने की बात कर रहे हैं। खेल नीति से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही हैं। खिलाड़ियों को ग्राउंड तक की सुविधा नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन


यह बातें सोमवार को नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने शांति नगर स्थित निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में खिलाड़ियों को पैदा करने के लिए कोच नहीं है।

प्रदेश का एक मात्र खेल हॉस्टल बीते तीन वर्षों से बंद है। किसी जमाने में हॉकी की जहां राष्ट्रीय स्तर के कैंप लगते थे, अब उस नेहरू स्टेडियम में हॉकी का वह मैदान अपनी बदहाली पर रो रहा है।
विज्ञापन


पिछली सरकार में एस्ट्रोटर्फ बदलने की बात कही गई, लेकिन आज तक नहीं बदला। इस सरकार में खेल नीति को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गई। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि आखिर गुरुग्राम के खिलाड़ियों को खेल संसाधन देकर सरकार कब दिवाली का तोहफा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें