फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच सेक्टर-64/65 की डिवाइडिंग रोड पर अवैध निर्माण तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
टीसी
विज्ञापन

अवैध रूप से बनी सबसे बड़ी इमारत हो ढहाया
-भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जीएमडीए के दस्ते ने चलाया पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के तोड़फोड़ दस्ते ने शुक्रवार को सेक्टर-64/65 की डिवाइडिंग रोड के पास बने अवैध निर्माण को ढहा दिया। विभाग की टीम ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाई गई बहुमंजिला इमारतों सहित 45 निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। भू-मालिकों ने विभाग की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। मौके पर मौजूद पुलिसबल ने उन्हें खदेड़ दिया।
तोडृफोड़ दस्ते के सहायक जिला नगर योजनाकार अमित मधोलिया ने बताया कि भू-मालिकों ने अवैध रूप से बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया हुआ था। जिसे लेकर उन्हें पहले नोटिस भी जारी किया जा चुका था। बावजूद इसके भू-मालिकों ने अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई। जिस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला नगर योजनाकार वेदप्रकाश के नेतृत्व में सेक्टर-64/65 की डिवाइडिंग रोड के पास बेसमेंट सहित बनाई गई एक चार मंजिला इमारत, 30 पक्की दुकानों व 10 अस्थाई दुकानों पर पीला पंजा चला दिया गया। मधोलिया का दावा है कि गुरुग्राम में पहली बार इतनी बड़ी इमारत को ढहाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सहायक जिला नगर योजनाकार नरेंद्र कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त सोहना दिनेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था जय सिंह सहित बादशाहपुर, सोहना व सिटी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें