शहीद सतेंद्र कुमार की मूर्ति का अनावरण
पटौदी। कस्बे के गांव जनौल में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को शहीद हवलदार सतेंद्र कुमार की मूर्ति का अनावरण कर दो अन्य शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शहीद हवलदार सतेंद्र कुमार 172 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। 19 अगस्त 2017 को उन्होंने बलिदान दिया था। जनौला स्कूल में शहीदों की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों ने किया। इसमें बच्चों ने देशभक्ति के गीत सुनाकर व पौधरोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
पूर्व रक्षा विशेषज्ञ जनरल जीडी बक्शी ने कहा कि घाटी में 60 प्रतिशत जमीन में वादियां हैं। मोदी सरकार आई, तो सोचा अब डंडा चलेगा। लेकिन पीडीपी के साथ गठबंधन सरकार बनाने से एजेंडा छूट गया। भाजपा सत्ता के नशे में अपने मुख्य एजेंडे से भटक गई। वह जम्मू कश्मीर वासियों की रक्षा नहीं कर पाई है। इस मौके पर प्रदीप जेलदार, भाजपा नेता मनोज जनौला, फर्रुखनगर तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया, यशबीर यादव, पं. किशोरी लाल शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो