फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 118 लोगों ने लगवाई स्पूतनिक वी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में शुक्रवार से सामान्य लोगों में कोरोनारोधी स्पूतनिक वी वैक्सीन का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। पहले दिन अस्पताल परिसर में 118 लोगों को स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई गई। वहीं, पहले ही दिन कोविन पोर्टल पर अगले दो दिनों (शनिवार व रविवार) के स्लॉट बुक हो गए। रूस निर्मित स्पूतनिक वी वैक्सीन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, जिस वजह से आगामी दिनों में भी वेटिंग की यही स्थिति रह सकती है।
विज्ञापन

मालूम हो कि फोर्टिस अस्पताल में एक सप्ताह पहले से ही स्पूतनिक वी पायलट ट्रायल शुरू कर दिया गया था। फोर्टिस अस्पताल की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ऋतु गर्ग ने बताया कि पहले दिन 118 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। प्रति दिन अस्पताल में वैक्सीन के 150 स्लॉट्स उपलब्ध होंगे लेकिन शुक्रवार को पहले ही दिन अगले दो दिनों के लिए कोविन पोर्टल पर एडवांस बुकिंग हो गई है। फोर्टिस अस्पताल में रोजाना सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक स्पुतनिक वी वैक्सीन लगाई जाएगी।
इसके लिए लोगों को प्रति डोज 1145 रुपये चुकाने होंगे। दो डोज में दी जाने वाली इस वैक्सीन को फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम तथा फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन ने केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज से वैक्सीन के स्टॉक को हासिल किया है। फोर्टिस हेल्थकेयर के विभिन्न केंद्रों पर कोवैक्सीन और कोविशील्ड पहले से ही उपलब्ध हैं और अब तीसरी वैक्सीन के तौर पर स्पूतनिक वी का वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें