कैंटर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
-चालक मौके से फरार, गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ली
अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। कस्बा सोहना में कैंटर-बाईक की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान पलवल निवासी इरफान (25) के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना अस्पताल में भेज दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पलवल के पीर घड़ी निवासी इरफान बाईक पर सवार होकर तावड़ूू जा रहा था। इसी दौरान कैंटर चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे इरफान की कुचलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर को थाने ले जाकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।