यातायात नियमों की पाठशाला में भाग लेते लोग। पुलिस पीआरओ
-तीन स्थानों पर लगाई गईं यातायात जागरूकता पाठशालाएं
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने बुधवार को ‘चालान नहीं सलाम मिलेगा’ अभियान के तहत तीन जागरूकता पाठशालाएं लगाकर करीब 110 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पाठशालाएं हीरो होंडा चौक, कापड़ीवास चौक और आईएमटी चौक मानेसर पर आयोजित की गईं। सुरक्षा रथ के माध्यम से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा और हादसों से बचाव की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाकर यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क हादसों को कम करना है। इस दौरान एलईडी युक्त सुरक्षा रथ का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक और एपीके फाइल नहीं खोलने की सलाह दी। ऑनलाइन गेमिंग के लालच से बचने और साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर सूचना देने को कहा गया। इसके अलावा डायल 112 और 1095 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। सड़क हादसों में घायलों के लिए 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस योजना के बारे में भी बताया गया। ब्यूरो