फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आयुष्मान योजना में शामिल 11 बीमारियों का इलाज पर निजी अस्पतालों में नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल पर बढ़ेगा बोझ, रोजाना इन बीमारियों के आते हैं करीब 50 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आयुष्मान भारत और चिरायु हरियाणा योजना के तहत अब 11 गंभीर बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में नहीं होगा। कूल्हा, घुटना बदलना, हर्निया, कान का पर्दा ठीक करना और अपेंडिक्स जैसे ऑपरेशन सरकारी अस्पतालों में होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों के इलाज में अधिक खर्च को देखते हुए आदेश जारी किए हैं।

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब बाहर की गईं बीमारियों के 50 मरीज आते हैं। हर्निया के 20, घुटने की सर्जरी पांच, कान के 15 मरीज समेत अन्य बीमारी के मरीज रोजाना आते हैं। अस्पताल प्रशासन की मानें को वर्तमान में बाहर की गई बीमारियों के लिए कोई वेटिंग लिस्ट नहीं है त्वरित इलाज किया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए सुविधाओं में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


इन बीमारियों का इलाज किया गया बंद
- उनमें कूल्हा बदलना
- घुटना बदलना, हर्निया
- कान का पर्दा का इलाज
- बवासीर, और अपेंडिक्स
- टॅान्सिल
- गले का लग जाना, बवासीर का इलाज
- अंडकोष में पानी का भर जाना
- यूरिनल खतना (आपरेशन)


पांच बीमारियों के इलाज पहले हो चुके हैं बंद
स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसी साल मई में पांच गंभीर बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों से वापस लेकर सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया था। इनमें मोतियाबिंद की सर्जरी, सांस की बीमारी, उल्टी दस्त की समस्या, पित की थैली का ऑपरेशन और बच्चेदानी निकालने की बीमारियां शामिल हैं। जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) और चिरायु योजना के अंतर्गत करीब 30 निजी अस्पताल शामिल हैं। हर माह मरीजों के इलाज पर करीब 250 करोड़ का खर्च आ रहा है। अधिकारियों और प्राइवेट अस्पताल संचालकों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में घुटने की सर्जरी के लिए चार अनुभवी सर्जन उपलब्ध हैं। वर्तमान में संबंधित बीमारियों के लिए किसी प्रकार की वेटिंग लिस्ट नहीं है, जिससे मरीजों को तुरंत परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है। डाॅ. लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें