फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 106 नए कोरोना संक्रमित मिले, 4 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात अब तेजी से बढ़ रहा है लेकिन मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। बृहस्पतिवार को भी जिले में 4 कोरोना मरीजों की मौत हो गई जबकि 106 नए मरीज आए। वहीं, 212 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात 74 फीसदी हो गया है। वहीं कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5569 हो गई है।
विज्ञापन

इसमें से 4290 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1183 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 755 मरीज होम आइसोलेट हैं, जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वहीं, अस्पतालों में उपचाराधीन कुल मरीजों में से 50 जिला कोविड अस्पताल, 328 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 50 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। हालांकि, मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और सिर्फ जून माह में ही 88 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि अब तक जिले में कोरोना से संक्रमित कुल 96 मरीजों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को जिले में कोविड-19 की जांच के लिए 1648 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 501 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 1147 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब जिले में कुल 36419 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं, जिसमें से 5569 पॉजिटिव व 29202 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें