फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूलों के 10500 शिक्षक लेंगे योग प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्राथमिक स्कूलों के एक-एक शिक्षक को सात दिन का प्रशिक्षण, पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शिक्षकों को दो चरणों में दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को योग की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेश के अनुसार प्राथमिक स्कूलों के एक-एक शिक्षक को सात दिवसीय गैर-आवासीय योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। खंड स्तर पर यह प्रशिक्षण आठ से 14 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें करीब 4600 शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं, पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण होगा। करीब 5900 शिक्षकों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला चरण 21 अक्तूबर से चार नवंबर और दूसरा चरण 16 से 30 नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को योग के व्यावहारिक और सैद्धांतिक सत्र कराए जाएंगे। सुबह 7:15 से 9 बजे तक व्यावहारिक प्रशिक्षण होगा। इसके बाद नाश्ते का समय रहेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चार सैद्धांतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। एससीईआरटी हरियाणा को प्रशिक्षण कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। संस्था संबंधित डीआईईटी, जिला शिक्षा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के समन्वय से प्रशिक्षण कराएगी। कार्यक्रम की निगरानी के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें