फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में लगाया गया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मार्कण्डेय आहूजा ने 87वीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में सोमवार को रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 111 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कैंप का शुभारंभ गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कण्डेय आहूजा और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. शशि भूषण भारती ने दीप प्रवज्जलित करके किया। कैंप में बड़ी संख्या में शामिल होकर छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त लेने से पहले सभी का ब्लडप्रेशर चेक किया गया। रोटरी क्लब की डॉक्टर वर्षा यादव के नेतृत्व में डोनेशन कैंप लगा। डॉ. वर्षा यादव ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान डॉ. मार्कण्डेय आहूजा और डॉ. शशि भूषण भारती ने रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उधर कुलपति डॉ. मार्कण्डेय आहूजा ने 55 वर्ष की उम्र में 87वीं बार रक्त दान किया। उस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। थैलीसीमिया की बीमारी से सबसे ज्यादा बच्चे पीड़ित हैं। हमारे रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बच सकेगी, इसलिए रक्तदान अवश्य करें। इस दौरान कुलसचिव डॉ. शशि भूषण, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अमन वशिष्ठ, डॉ. धीरेंद्र कौशिक, डॉ. मेवा सिंह तुरान, डॉ. अशोक खन्ना, डॉ. तरुण ढुल, डॉ. गीतिका मलिक, डॉ. अभिनव, डॉ. ईशा, डॉ. एकता, डॉ. गजल, समेत तमाम अध्यापकगण और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें