फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने वालों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम लूटने वालों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

- पुरानी वारदातों से फोरेंसिक टीम कर रही मिलान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांडसा रोड पर शनिवार रात को एटीएम मशीन काटकर करीब 12 लाख रुपये लूटने वाले आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। शहर में पहले एटीएम मशीन काटने की वारदात के साथ पुलिस इस वारदात की भी मिलान कर रही है। पुलिस ने मौके से उंगलियों के निशान लिए हैं। पुलिस का कहना है कि वारदात में पुराना तरीका ही अपनाया गया है। ऐसे में आडवाणी गैंग द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेने के लिए बैंक को पत्र लिखा है, लेकिन फुटेज को लेकर पुलिस के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार रात को बदमाशों ने खांडसा रोड पर लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम पर धावा बोल दिया था। एटीएम मशीन काटकर बदमाशों ने करीब 12 लाख रुपये लूट लिए थे। सेक्टर- 37 थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी। सेक्टर- 37 थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश ने बताया कि वारदात को किस गैंग ने अंजाम दिया है यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। यहां से मिले सबूतों को पहले हुई वारदात के साथ मिलान किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें