फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की ढाई एकड़ फसल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की ढाई एकड़ फसल में लगी आग
विज्ञापन

फर्रुखनगर। खंड के चांद नगर रोड स्थित मुर्गी फार्म के सामने एक किसान की ढाई एकड़ में लगी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे सारी फसल जलकर बर्बाद हो गई। आसपास मौजूद किसानों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। फर्रुखनगर वार्ड-7 निवासी राजेश ने जमीन के मालिक रोहताश से 12 एकड़ जमीन उगाही पर ली हुई थी। सोमवार को राजेश जब अपनी फसल को मशीन से कटवा रहा था उसी समय उत्तरी छोर से फसल में धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आग ने काफी फसल को अपनी चपेट में ले लिया था। राजेश के मुताबिक इससे उसकी करीब ढाई एकड़ फसल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस जमीन के साथ लगती एक अन्य किसान की एक बीघा खड़ी फसल भी आग में जल कर खाक हो गई। आग लगने की घटना की सूचना अग्नि शमन विभाग व स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई लेकिन जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचते तब तक फसल जल चुकी थी।

चार दिनों से नहीं हो रही गेहूं की खरीद, किसान परेशान
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर अनाज मंडी में बीते शुक्रवार से गेहूं की खरीद बंद पड़ी है। फसलों की खरीद न होने से किसान परेशान हैं। इसके अलावा सरसों की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए किसान दफ्तरों और नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। मंडी में फसल बेचने आए किसान सुमेर सिंह, उमेद सिंह, हीरा लाल आदि ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से सरसों का पंजीकरण कराने के लिए धक्के खा रहे हैं। उनके फार्म भी जमा है, लेकिन पंजीकरण अभी तक नहीं किया गया है। सरसों की सरकारी खरीद का दूसरा चरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। बिना पंजीकरण के उनकी सरसों को सरकारी एजेंसी नहीं खरीदेगी। वहीं गेहूं की खरीद का काम भी बंद पड़ा है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद का कार्य कर रही हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंधक सुमन सिंह का कहना है कि बरसात में भीगे हुए गेहूं को अलग करवा दिया गया है। अगर किसी ने कट्टों में भर दिया है तो उसकी जांच की जाएगी। कट्टों में केवल साफ सुथरा गेहूं ही भरा जाएगा। गेहूं की पहली खरीद का मूल्य एजेंसी द्वारा आढ़तियों के खाते में करीब 6.70 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जल्द ही गेहूं की खरीद दोबारा चालू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें