कांवड़ियों की सेवा संग पर्यावरण बचाने की पहल
गुरुग्राम। सावन का महीने शुरू होते ही कांवड़ियों के आने का दौर शुरू हो गया है। सेक्टर -5 में लगने वाले शिविर में इस बार कांवड़ियों की सेवा के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगेे। शिविर में प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग न करने के साथ यहां पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पेड़-पौधे लगाने के लिए भी कांवड़ियों को जागरूक किया जाएगा।
सेक्टर-5 पेट्रोल पंप के पास प्रिंस वाटिका के सामने शिव कांवड़ शिविर का शुभारंभ 6 अगस्त को होगा। इस अवसर पर पेड़-पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जाएगा। शिविर के संरक्षक बनवारी लाल सैनी ने बताया कि शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए यहां लगाए जाने वाले शिविर में प्लास्टिक के गिलास और प्लेट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पत्तों व कागज से बनी प्लेट, कटोरी व गिलास का उपयोग किया जाएगा। ब्यूरो