फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षक दिवस पर 100 शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अथर्व फाउंडेशन के सहयोग से अथर्व यूनिवर्सिटी ने शिक्षक दिवस पर 100 शिक्षकों को सम्मानित किया। उनको यह सम्मान शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और विद्यार्थियों के जीवन पर डाले गए सकारात्मक प्रभाव के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। अथर्व यूनिवर्सिटी के संस्थापक व कुलपति सुनील राणा ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे चरित्र निर्माण और समाज की दिशा तय करने का कार्य भी करते हैं। यह सम्मान उनके समर्पण का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन

-
उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गुरुग्राम। अतुल कटारिया स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस वर्ष शिक्षक दिवस की थीम इंस्पायरिंग द नेक्स्ट जनरेशन रही। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पूर्व छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें