फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान-गणित प्रदर्शनी में 100 विद्यार्थियों ने भेजे मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में खंड स्तर पर 100 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए हैं। जिला स्तर के लिए विद्यार्थियों के मॉडल के आकलन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की विज्ञान, गणित और पर्यावरण में रुचि जाग्रत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस बार यह प्रदर्शनी ऑनलाइन आयोजित हो रहा है। विज्ञान विशेषज्ञ धनवंती ने बताया कि खंड स्तर पर मॉडल की वीडियो टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से मंगाई गई हैं। अब इनका आकलन कर जिला स्तर के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस बार विद्यार्थियों ने प्रौद्योगिकी और खिलौने विषय पर मॉडल तैयार किए हैं। मॉडल के आकलन के लिए सुनील शर्मा, सुनील कुमारी, शिवानी, सुरेंद्र वर्मा, रश्मि कालरा, कुलभूषण, हर्ष कुमार, भूषण कुमार को चयनित किया गया है।
इन विषय पर बनाए गए हैं मॉडल
पर्यावरण अनुकूल सामग्री
स्वास्थ्य, स्वास्थ्य-रक्षा और स्वच्छता
इंटरएक्टिव सॉफ्टवेयर
ऐतिहासिक विकास
गणितीय मॉडलिंग
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन रुझान दिखाया है। विज्ञान, गणित, पर्यावरण जैसे विषयों में रुचि पैदा करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंदु बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें