गुरुग्राम। जिला ग्रेपलिंग कमेटी के तत्वावधान में जिला ट्रायल का सफल आयोजन च. शहीद बख्तावर भवन, झाड़सा में किया गया। इसका आयोजन कमेटी के अध्यक्ष जतिन डबास के नेतृत्व में हुआ।
ट्रायल में जिलेभर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और ग्रैपलिंग खेल को जिला स्तर पर बढ़ावा देना रहा। चयनित खिलाड़ी 14, 15 और 16 जून को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला ग्रैपलिंग कमेटी के अध्यक्ष जतिन डबास ने कहा कि कुछ अहम फैसलों के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचों, आयोजकों और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। संवाद